खटीमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर 29 जनवरी को शहीद स्थल से निकाली जाने वाली परिवर्तन एवं आक्रोश रैली की तैयारियां की। रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया। लोहियाहेड रोड स्थित नगर अध्यक्ष देवेंद्र जुनेजा राजू के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष बाबी राठौर की देखरेख में कार्यकर्ताओं को इलाके बांटे गए। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार को जन विरोधी बताते हुए उखाड़ फेंकने की अपील की। बताया गया कि आक्रोश रैली पूरे प्रदेश में भ्रमण करेगी। इसमें पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। वहां पर प्रकाश तिवारी, किशन सिंह किन्ना, दयाकिशन कॉलोनी, दलजीत सिंह गोराया, गुरुसेवक सिंह, अरुण सक्सेना, अशोक बत्रा, बलकार सिंह, मेंहदी हसन, देवेंद्र कन्याल, प्रकाश बिष्ट, राजेश राणा, पंकज टम्टा, वहीद उल्ला खां, महेंद्र ठाकुर, मो. ताहिर, नासिर खान, जगविंदर सिंह पप्पू, राजकिशोर सक्सेना, प्रकाश भट्ट, किशोरी देवी, लीला चंद, विमला मुडेला, बीना राणा, कल्पना कन्याल, कुसुम कापड़ी, खतिजा मलिक, राजू सोनकर, पंकज कश्यप, नवीन जोशी, अफजल खान आदि थे।