काशीपुर। कुंभ मेले को देखते हुए उत्तर प्रदेश के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने दो नदियों से पानी के सैंपल लिए, जो जांच में सही पाए गए। शुक्रवार को लखनऊ के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अधिकारी आरके सिंह और ईई अजय शर्मा टीम के साथ यहां पहुंचे। टीम ने स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ कुंभ मेले को देखते हुए ढेला और कोसी नदियों से पानी के सैंपल लिए। मुख्य पर्यावरण अधिकारी आरके सिंह ने बताया ढेला नदी में मुरादाबाद क्षेत्र के ग्राम भोजपुर में ढेला नदी से सैंपल लिया। इसके अलावा कोसी नदी में दो अलग-अलग स्थानों से पानी के सैंपल लेकर जांच कराई। जांच में सभी तीनों सैंपल सही पाए गए हैं।