फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों के बाद सदस्यों के त्यागपत्र से उभरी गुटबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा में उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों के सामूहिक त्यागपत्र के बाद शुक्रवार को करीब 18 सफाई कर्मियों ने भी त्यागपत्र दे दिया। असंतुष्ट गुट के सदस्यों ने बताया कि वार्ड आठ वाल्मीकि बस्ती के एक सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा करने आदि कार्यों में अनियमितताओं से शाखा कार्यकारिणी में असंतोष है। दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव ने नई कार्यकारिणी गठित कर दी है। इसमें राजीव कुमार को अध्यक्ष, विनोद कुमार उपाध्यक्ष, विजय कुमार महामंत्री, रंजीत मंत्री, नीरज कोषाध्यक्ष, राजा संगठन मंत्री, विक्की प्रचार मंत्री, ग्रेसी देवी महिला मोर्चा अध्यक्ष, सोमवती मंत्री, जावित्री देवी संरक्षक और राकेश को संयुक्त मंत्री नामित किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने इसे त्यागपत्र देने वालों का व्यक्तिगत स्वार्थ बताया है। कहा कि नाखुश पदाधिकारी गुमराह कर फर्जी तरीके से अन्य सदस्यों के त्यागपत्र पर हस्ताक्षर करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें