काशीपुर के ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को पत्रकारिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। शुक्रवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित संस्थान चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा ने बताया कि समाज निर्माण में प्रेस की अहम भूमिका रही है। प्रधानाचार्य डॉ. शैल मिश्रा ने पत्रकारिता और समकालीन मुद्दों और प्रेस दिवस और प्रेस की महत्ता के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। वहां उप चेयरमैन निभा मेहरोत्रा, शिवा मेहरोत्रा, प्रतिमा सिंह, कर्ण सिंह, अतिका परवीन, सोनाली सिंह, अनुराग आदि थे।