रुद्रपुर में एसआईएमटी के शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एसके त्रिपाठी के निर्देशन में विभाग के बीएड/एमएड के सभी विद्यार्थियों ने फ्रेशर और फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। संस्थान के वाइस चेयरमैन विशाल गर्ग और सीईओ समीप गांधी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रैंप वॉक किया और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। राजीव कुमार (बीएड) को मिस्टर फ्रेशर, कमला कोरंगा (बीएड) को मिस फ्रेशर चुना गया। इसके अलावा प्रकाश जोशी (एमएड) को मिस्टर फेयरवेल और कंचन तिवारी (एमएड) को मिस फेयरवेल चुना गया। मुख्य अतिथि श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल गदरपुर के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। वहां संस्थान चेयरमैन हरिओम गर्ग, निदेशक डॉ. एमके शर्मा, अजयपाल सिंह, खेमेंद्र शर्मा, सौम्या गौड़, शैली वर्मा, नंदकिशोर आदि थे।