फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंत विवि से तीन शिक्षकों समेत 16 कार्मिक सेवानिवृत्त

Thu, 01 Aug 2024 03:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पंतनगर विवि से सेवानिवृत्त टीएस बिष्ट को सम्मानित करते डाॅ. अभिषेक तोमर।
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में तीन शिक्षकों व एक उपनिदेशक समेत 16 कार्मिक सेवानिवृत्त हो गए। सभी को उनके विभागाध्यक्षों ने स्मृति चिन्ह व शाॅल ओढ़ाकर भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन

प्राध्यापक डाॅ. हरिनाथ सिंह, डाॅ. एसपी सिंह व डाॅ. अजीत कुमार कर्नाटक के साथ ही उप निदेशक टीएस बिष्ट, वायरमैन राकेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मैकेनिक राम सिंह अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक एसएस पंवार, प्रक्षेत्र सहायक अशोक कुमार, पंप आपरेटर गंगा सिंह, मेट गोरख सिंह, कृषि श्रमिक बाढू यादव, बेचन लाल, सुरेश प्रसाद व आया रीता देवी अपने पदों से सेवानिवृत्त हो गए। विवि के कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने सभी को शुभकामनाएं दी। इधर, उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम (टीडीसी) में बीज उत्पादन अधिकारी उदयराज को विदाई दी गई। मौके पर मुख्य बीज उत्पादन अधिकारी डाॅ. दीपक पांडेय, अनिसुल रहमान, डाॅ. मोहित शर्मा, रोहन सांगुड़ी, दिगंबर प्रसाद, पीके सिंह, सुनील श्रीवास्तव, दीपचंद भारती, अंगद सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें