फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यूपी के चार जिलों की 154 फर्मों ने भी खरीदे थे फर्जी बिल

Sat, 24 Feb 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईबी ने यूपी राज्य कर विभाग को भेजी सूची
विज्ञापन

रुद्रपुर। जसपुर में हुए जीएसटी घोटाले में हरियाणा ही नहीं बल्कि यूपी की प्लाईवुड फैक्टरियाें और टिंबर फर्मों की लिप्तता सामने आई है। यूपी के चार जिलों की 154 फर्मों की नकली बिल खरीदकर आईटीसी का लाभ लिया। राज्य कर विभाग की एसआईबी ने यूपी राज्य कर विभाग को फर्मों की सूची कार्रवाई के लिए भेज दी है।
एसआईबी ने 11 महीने पहले जसपुर में 20 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया था। घोटाले का मास्टर माइंड शाहनवाज हुसैन अपने सहयोगियों के साथ फर्जी फर्मों का संचालन करने के साथ ही नकली बिलों को बेचता था। गिरोह से स्थानीय ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों की फर्में नकली बिल खरीदकर आईटीसी का लाभ ले रही थी। करीब दो साल से चल रहे गिरोह से बड़े पैमानों पर फर्मों ने नकली बिल खरीदकर करोड़ों रुपयों का चूना सरकार को लगाया था। जब एसआईबी ने छानबीन की तो हरियाणा की 52 फर्म चिह्नित कर नोटिस दिए गए थे। अब एसआईबी ने यूपी के मुरादाबाद, रामपुर के स्वार, बलिया और सहारनपुर की 154 लकड़ी फर्म और प्लाईवुड फैक्टरियों की लिप्तता पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईबी प्रभारी रजनीश यशवस्थी ने बताया कि हरियाणा के अलावा यूपी के चार जिलों की फर्मों की लिप्तता मिली है। 154 फर्मों की सूची को यूपी राज्य कर विभाग को भेजा गया है और उनके स्तर से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें