बाजपुर में उपखंड शिक्षाधिकारी प्रेमा बिष्ट ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को इंटर कॉलेज सभागार में बच्चों को गट्टू फिल्म दिखाई गई। पहले दिन कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय, इंटर कालेज बाजपुर, जीजीआईसी, मदरसा गुलशने इस्लाम कनौरा के करीब 250 बच्चों ने फिल्म देखी।