बाजपुर में बृहस्पतिवार शाम गन्ने की पताई से भरी ट्रैक्टर ट्राली बाजार में मुख्य मार्ग पर अचानक रस्सी खुलने से पताई सड़क पर गिर गई। इससे यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान दो महिलाएं बाल बाल बचीं। पुलिस ने गन्ने की पताई को सड़क से यातायात सुचारु कराया। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। घटना के चालक मौका पाकर फरार हो गया।