घर से निकला नाबालिग रहस्मय ढंग से लापता
रुद्रपुर। गांधी कॉलोनी वार्ड नंबर 10 निवासी तोहिब ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती 11 अक्तूबर को उसका नाबालिग भाई तोहिद बिना बताए घर से निकला और देर रात तक नहीं आया। रिश्तेदारी में पूछताछ करने पर भी तोहिद का कुछ पता नहीं चला। इस दौरान जानकारी मिली कि कुछ समय पूर्व पश्चिम बंगाल निवासी अनीफ खान और अरबाज खान की उसके भाई से दोस्ती हुई थी। तोहिद अकसर दोनों से फेसबुक पर बातें किया करता था। तहरीर में तोहिद ने अनीफ खान और अरबाज खान पर उसके भाई को बहलाकर अपहरण करने की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अनीफ और अरबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि तोहिद के मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। कुछ और बिंदुओं पर भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो