सुल्तानपुर पट्टी में नगर के रामपुर मोड़ स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क की सफाई कराने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष जॉनी मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ईओ जीएस सुयाल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की जयंती है और वर्तमान में पार्क में हर तरफ गंदगी का अंबार है। ईओ ने आश्वासन दिया कि पंडित दीनदयाल की जयंती से पूर्व सफाई करा दी जाएगी। वहां धर्मेंद्र सैनी, नरेश सैनी, सर्वजीत सिंह, रामावतार चंद्रा, गिरीश मौर्य, करन सैनी, आकाश मौर्य, अविनाश, विक्की मौर्य आदि थे।