फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार किशोरों की होगी काउंसलिंग : डॉ. मलिक

Wed, 18 Jun 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत इस वर्ष करीब 15,000 किशोर-किशोरियों की काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

एनएचएम के जिला नोडल अधिकारी/एसीएमओ डाॅ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि अब तक 2395 की काउंसलिंग हो चुकी है। आरकेएसके के तहत जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल खटीमा, उप जिला अस्पताल सितारगंज, उप जिला अस्पताल काशीपुर, सीएचसी किच्छा, गदरपुर, बाजपुर, जसपुर में किशोर-किशोरियों की पोषण, यौन प्रजनन-मातृ स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, हिंसा की रोकथाम विषय पर काउंसलिंग की जाती है। किशोरावस्था में शारीरिक बदलाव पर भी काउंसलिंग की जाती है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से किशोर-किशोरियों को योग और ध्यान के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके बेहतर परिणाम भी सामने आते हैं। बताया कि पिछले वर्ष 14933 किशोर-किशोरियों की काउंसलिंग की गई थी।
..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें