फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले भर में लगाए जाएंगे 15 हजार पौधे

Sun, 28 Jul 2024 04:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिंदगी जिंदाबाद एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद की ओर से जिले भर में 15 हजार पौधे रोपे जाएंगे। शनिवार को डीएम उदयराज सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर संस्थाओं के वाहन को रवाना किया। जिंदगी जिंदाबाद के करमजीत सिंह चाना व आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट की ओर से चलाए गए अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर में 15 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने कहा कि पेड़ों की कमी के कारण ग्लोबल वार्मिंग का खतरा अधिक हो गया है। पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। वहां एसडीएम मनीष बिष्ट, गौरव पांडे, उमेश चंद्र तिवारी, बलजीत कौर, प्रियंका सचदेवा, तनिषा अरोड़ा, हरजिंदर सिंह लाडी, हरविंदर चुघ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें