फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कैंसर जांच शिविर में 15 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

Fri, 25 Jul 2025 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कैंसर जांच और परामर्श शिविर का आयोजन किया। शिविर में 15 लोगों की स्क्रीनिंग की गई और स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। जिला अस्पताल के कैंसर स्क्रीनिंग कक्ष में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक बंसल ने रोगियों का परीक्षण किया। डॉ. बंसल ने बताया कि स्तन कैंसर के साथ ही ओरल कैंसर से पीड़ित लोग शिविर में आए थे। एक मामला खाद्य नली के कैंसर का भी सामने आया। बताया कि पीड़ितों का परीक्षण करने के साथ ही परामर्श दिया गया। अस्पताल से ही दवा उपलब्ध कराई गई। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि आगामी सात अगस्त को जिला अस्पताल में फिर से कैंसर जांच और परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें