दिनेशपुर। रेडक्रॉस सोसायटी ने एसडीएसएन इंटर कॉलेज, दुर्गापुर में स्वर्गीय सुरेंद्रनाथ व्यापारी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक सेंटर की टीम ने 15 यूनिट रक्त संग्रह किया। सोसायटी के चेयरमैन डॉ. सोनू विश्वास ने कहा कि रक्तदान महादान है। वहां सुभाष व्यापारी, विजय सिंह, मेघना व्यापारी, संजय शाह, सत्यप्रकाश सिंह, रोहित मंडल, दिपांकर मंडल, सचिन, अंशुल, रेनू, राकेश कांबोज आदि मौजूद रहे। संवाद