सितारगंज में वन विभाग की टीम ने बाराकोली रेंज में एक कार से 15 किलो कछुआ बरामद किया है। कार को सीज कर दिया गया है, जबकि चालक मौके से भाग गया।
रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि रविवार को विभाग को कछुआ तस्करी करने की सूचना मिली। इस पर टीम ने झाड़ी गांव से बैगुल पुल की ओर आ रही कार को रुकने का इशारा किया। वन विभाग की टीम को देखकर चालक कार छोड़कर भाग गया। कार की तलाशी लेने पर विभाग को उसमें से प्रतिबंधित प्रजाति का कछुआ बरामद हुआ। इसका वजन 15 किलो था। कार चालक की तलाश कर रही है।