फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर डिपो की बस में पकड़ी 14 पेटी अंग्रेजी शराब

Sat, 12 Aug 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर रोडवेड की बस में पकडी गई शराब का कब्जे में लेती  सिरसा पुलिस। स्रोत विभागिय सूत्र
विज्ञापन
काशीपुर। आबकारी और पुलिस टीम ने सहारनपुर के पास रोडवेज डिपो काशीपुर की एक बस से अंग्रेजी शराब की 14 पेटी बरामद की। पुलिस टीम ने परिचालक को हिरासत में लेकर बस को छोड़ दिया।
विज्ञापन

काशीपुर डिपो की बस शुक्रवार सुबह करीब छह बजे रामनगर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। इसके परिचालक जगदीप सिंह और चालक दलजीत सिंह थे। देर रात वहां से काशीपुर लौटते समय सहारनपुर स्थित सिरसा बॉर्डर के पास पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने इस बस में चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने बस में तस्करी कर लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 14 पेटी बरामद की।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बस में तैनात एजेंसी के परिचालक जगदीप को हिरासत में ले लिया। इस बस का कैश दूसरे परिचालक ने डिपो में जमा कराया। जरूरी कार्रवाई करके पुलिस ने बस को काशीपुर भेज दिया। शनिवार सुबह करीब आठ बजे यह बस डिपो में पंहुची। शराब की मांग और पूर्ति स्थल का पता लगाया जा रहा है। फोन रिसीव न करने के कारण निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन और काशीपुर डिपो को सहायक महाप्रबंधक देशराज आंबेडकर से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें