काशीपुर। रोटरी क्लब काशीपुर व सिद्धार्थ पेपर मिल की ओर से रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
रविवार को आयोजित शिविर का उद्घाटन सिद्धार्थ पेपर मिल के निदेशक सुशील बंसल व मुनेश बंसल, कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह, राहुल पैगिया, अनुराग सिंह ने किया। शिविर में 600 से अधिक लोगों की जांचें की गई। वहां डॉ. वीना जोशी, डॉ. डीके अग्रवाल, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. जग्गी नरुला, डॉ. कनिका अग्रवाल, डॉ. एनके अग्रवाल, डॉ. सुबोध अग्रवाल, संजय अग्रवाल, इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा नेहा अग्रवाल, सचिव निधि अग्रवाल आदि थे।