रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने धोखे से घर पर रखा कीटनाशक पी लिया हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रांजिट कैंप के शिवनगर में रहने वाला एक 25 वर्षीय युवक शनिवार सुबह अपने घर पर था। इसी दौरान युवक को खांसी की शिकायत हुई। लगातार हो रही खांसी पर काबू पाने के लिए युवक ने घर पर एक बोतल में रखी दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाये।