गदरपुर में रुद्रपुर से चीनी मिल गदरपुर जाने वाली 33 केवी की बिजली लाइन पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मरम्मत कार्य के चलते आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपूर्ति के बाधित होने से कारोबार भी प्रभावित रहा। ऊर्जा निगम के एसडीओ गिरीश चंद ने बताया कि शनिवार को बाजपुर से मजराशीला पावर हाउस तक आने वाली 33 केवी की बिजली लाइन की मरम्मत की जानी है। इसको लेकर सुबह नौ बजे से पांच बजे तक बिजली आपूर्ति को बंद रखा जाएगा।