फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण मृग बने मारीच ने राम को छला, साधु बन कर रावण सीता को ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रामा-कृष्णा ड्रामेटिक क्लब द्वारा मंचित रामलीला में सीता हरण का मंचन किया गया। रविवार रात हुए मंचन में दिखाया गया कि राम-लक्ष्मण और सीता पंचवटी के जंगल में है। तभी सूपर्णखा नामक सुंदरी लक्ष्मण पर मोहित हो जाती है। तब लक्ष्मण उसकी नाक काट देता है। खर-दूषण से राम-लक्ष्मण का युद्ध होता है। सूर्पणखा की नाक कटने पर रावण सीता का हरण करने की योजना बनाता है। रावण कहता है राम पुरुष हुआ तो मेरो हाथों मारा जाएगा। अगर पुरुषोत्तम हुआ तो काल मेरा आएगा। स्वर्ण मृग बना मारीच राम को छल कर दूर ले जाता है। लक्ष्मण राम की तलाश में जाते हैं। तब साधु बना रावण सीता का हरण कर लेता है। लक्ष्मण-सीता संवाद और सीता हरण के दृश्यों को दर्शकों ने खूब सराहा। रावण का अभिनय कर रहे प्रोफसर डॉ. राजीव चौधरी के अभिनय की लोगों ने खूब प्रशंसा की। राम का अभिनय गगन चावला, लक्ष्मण का सुनील, सीता का लकी बरेजा ने किया। निदेशक मदन लाल हरियाणवी थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सर्वेली बाली ने बताया कि सभी कलाकार स्थानीय हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें