फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा सिलसिला, यूएस नगर में बाहरी राज्यों से लौटे 14 लोग और निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दूसरे राज्यों से ऊधमसिंह जिले में पहुंचे 14 लोग मंगलवार को और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी के सैंपल 16 जून को जांच के लिए भेजे गए थे। अब जिले में कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 166 हो गई है। इनमें 72 केस एक्टिव हैं, जबकि 94 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रुद्रपुर की रविंद्र नगर निवासी 30 वर्षीय महिला, शिमला बहादुर निवासी 21 वर्षीय युवक और दरिया नगर के 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। तीनों दिल्ली से लौटे थे। किच्छा, शहदोरा निवासी नोएडा से लौटे 18 वर्षीय युवक, किच्छा वार्ड एक निवासी दिल्ली से लौटे 48 वर्षीय व्यक्ति और बंगाली कॉलोनी किच्छा निवासी दिल्ली से लौटे 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित आई है। खटीमा के पास झनकट गांव में दिल्ली से लौटे 27 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवक और 37 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। प्रतापपुर, खटीमा निवासी गुरुग्राम से लौटा 48 व्यक्ति, खटीमा वार्ड 13 निवासी दिल्ली से लौटा 29 वर्षीय युवक, नोएडा से लौटा चकरपुर निवासी 24 वर्षीय युवक, नौसर निवासी गाजियाबाद से लौटा 55 वर्षीय अधेड़ और दिल्ली से लौटे इस्लामनगर निवासी 19 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला।सीएमओ डॉ शैलजा भट्ट ने कहा कि सभी को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें