रुद्रपुर। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति का व्हाट्सएप कथित रूप से हैक कर दो बैंक खातों से 1.39 लाख की ऑनलाइन ठगी कर ली।
पुलिस के अनुसार, रंपुरा वार्ड नंबर छह निवासी महेश ने तहरीर देकर बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। 25 मई को दोपहर उसका व्हाट्सएप हैंग हो गया। बाद में बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि पीएनबी खाते से 79 हजार और बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 60 हजार निकाल लिए गए।
महेश का कहना है कि अज्ञात साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर रकम पार कर दी। सीओ विभव सैनी ने कहा प्राथमिकी दर्ज कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।