फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक और सभासदों का विवाद निपटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर में सफाई निरीक्षक और सभासदों में उपजे विवाद का शुक्रवार को विधायक की मौजूदगी में पटाक्षेप हो गया है। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ने बृहस्पतिवार को पालिका के दो सभासदों पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी थी। कार्रवाई के लिए पीड़ित ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई थी, जिसमें सभासद सफाई निरीक्षक का कॉलर पकड़ते दिख रहे थे। उधर, सभासदों ने भी सफाई निरीक्षक के खिलाफ धमकाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। मामला संज्ञान में आने पर विधायक आदेश चौहान ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया। वहां ईओ फईम खां, गजेंद्र चौहान, हिमांशु नंबरदार, शेख हाशिम, मो. अमजद, मो. दानिश, नफीस अहमद, सुधीर विश्नोई, रोबी प्रधान, जाकिर हुसैन आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें