काशीपुर में एक युवती ने घर बसाने से पहले लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान किया और फिर विवाह की रस्म में शामिल हुई। ग्राम हरियावाला निवासी गुड़िया सैनी और जसपुर के ग्राम देवीपुरा निवासी मुकेश सैनी का विवाह 11 अप्रैल को मतदान के दिन था। गुड़िया सैनी ने सुबह ही हरियावाला प्राथमिक विद्यालय के पोलिंग बूथ में तो उसके होने वाले पति मुकेश ने देवीपुरा में वोट डाला। सुबह 11 बजे मुकेश बरात लेकर आया और विवाह संपन्न हो गया।