जसपुर में एसएसआई जीएस अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को ठाकुरद्वारा चुंगी के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी मो. आजम को दो ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। इधर, रविवार को पुलिस ने ग्राम भोगपुर के जंगल में शराब की भट्टी नष्ट कर पचास लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान ग्राम भोगपुर निवासी स्वर्ण सिंह, कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।