फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठने की व्यवस्था नहीं होने पर पार्षदों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में नगर निगम में 40 पार्षद हैं। कार्यालय में उनके बैठने और आपस में राय मशविरा करने के लिए कोई कक्ष नहीं है। सोमवार को नाराज पार्षदों ने निगम कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठकर अब तक पार्षद कक्ष नहीं बनाने के विरोध में नारेबाजी की। निगम पर पार्षदों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। पार्षद संघ के अध्यक्ष राजकुमार सेठी ने कहा कि निगम पार्षदों की उपेक्षा कर रहा है, जिससे पार्षदों में रोष है। शौचालय और पेशाब घर की सुविधा तक नहीं है। वहां डॉ. माजिद हुसैन, नौशाद हुसैन, फिरोज हुसैन, सादिक हुसैन, अनिल कुमार चौहान, शाह आलम, दीपक कांडपाल, रवि प्रजापति और कई पार्षद पति मौजूद थेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें