काशीपुर की बाबा स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष अमित घिल्डियाल ने बताया कि एकेडमी और जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से 17 फरवरी को द्वितीय पीडी जोशी मेमोरियल राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक-बालिका क्रॉस कंट्री का आयोजन किया जा रहा है। क्रॉस कंट्री सुबह सात बजे चैती चौराहे से शुरू होकर गढ़वाल ब्लॉक, नूरपुर, ढकिया, एचएसएम स्कूल होते हुए वापस चौराहे पर समाप्त होगी।