बाजपुर के झाड़खंडी युवा क्लब की ओर से आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट का पहला मैच कालाढूंगी की टीम ने जीता। उद्घाटन मैच कालाढूंगी और लालपुरी के बीच खेला गया। इसमें कालाढूंगी की टीम ने लालपुरी को 25-21, 20-25, 21-11 से मात दी। इससे पहले बुधवार को गांव के मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरमिंदर सिंह लाडी ने किया। मौके पर उपप्रधान हरीश कांडपाल, वीरेंद्र विष्ट, अमरजीत रंधावा, नितिन बिष्ट, नवीन पांडे, प्रवीण देउपा, चन्द्र बल्लभ, सुरजीत सिंह, कमेटी अध्यक्ष सुमित मेहरा, सचिव सचिन, रेफरी अमित आदि थे।