रुद्रपुर। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है।
जबकि डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी गई है।
रुद्रपुर महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के प्रभारी डॉ. अंचलेेश कुमार ने कहा कि पूर्व में इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। प्रवेश से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं की की मांग पर यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है।
जबकि डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि को नहीं बढ़ायी गई है। ब्यूरो