जसपुर में व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिलोक अरोरा के कार्यालय पर व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों ने कोतवाली के आगे लगे प्याऊ को बदलने के साथ ही मुख्य बाजार एवं गांधी पार्क पर भी प्याऊ लगवाने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी। वहां नासिर अली, विमल अग्रवाल, नमन कुमार, जसविंदर जस्सा, सतीश अरोरा, हरिओम सिंह, विवेक कुमार, अंकुर बंसल आदि थे।