फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अधिवक्ता एसोसिएशन के लिए पहले दिन 13 नामांकन

Mon, 18 Mar 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में नामांकन पत्र जमा करते अधिवक्ता।- संवाद
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रकिया शुरू हो गई। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 13 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी हयात सिंह कुंवर और सहायक चुनाव अधिकारी अवधेश मौर्य ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हरजिंदर सिंह कलसी और सूरज प्रकाश ने नामांकन पत्र जमा किए। उपाध्यक्ष पद के लिए मलकीत सिंह, सचिव पद के लिए हरजीत सिंह व साबिर हुसैन, कोषाध्यक्ष पद के लिए लखविंदर सिंह, लेखा परीक्षक के लिए मनोज, पुस्तकलाय अध्यक्ष पद के लिए अब्दुल माजिद और उप सचिव पद के लिए सतीश कुमार चौहान व अनिकेत पंत ने नामांकन पत्र जमा किए। सदस्य पद के लिए निधि गुप्ता, सचिन सिंह राणा और विजनेश्वरी ने नामांकन कराया। 19 और 20 मार्च को भी नामांकन पत्र जमा होंगे। 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व 22 मार्च का नामांकन पत्र की वापसी की तिथि है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें