फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच काशीपुर में फंस गए थे 13 कश्मीरी, अब प्रशासन ने बसों से किया रवाना

विज्ञापन
काशीपुर में कश्मीरियों को बस से रवाना करते एएसपी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
काशीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने लॉकडाउन में यहां फसे जम्मू कश्मीर के 13 लोगों को बस से रवाना किया। कश्मीरियों ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की। जम्मू कश्मीर के पाकवाडा की एक महिला सहित फेरी लगाकर व्यापार करने वाले 13 लोग लॉकडाउन के चलते यहां फस गए थे। कश्मीरियों ने बताया कि वह कई सालों से यहां आते हैं। किराये का कमरा लेकर फेरी लगा कर गर्म कपड़े बेचते हैं। वह नवंबर में काशीपुर आ गए थे। वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे कि लॉकडाउन लागू हो गया और यहां फंस गए, लेकिन पुलिस ने उनकी काफी मदद की। पुलिस ने उनकी वापस जाने की व्यवस्था की, जिससे उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है। एएसपी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने आज सभी 13 कश्मीरियों का मेडिकल कराया और पास बनवाकर बस की व्यवस्था की और उनके घर कश्मीर के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें