फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा ने कराई जेठ व नन्द समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में एक महिला ने अपने जेठ व ननद समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
टांडा पुलिस चौकी की फसियापुरा कॉलोनी निवासी बीना देवी ने एसएसपी को पत्र लिखकर कहा कि दो नवंबर 2017 को उसके पति कुंडा थाने के ग्राम जगतपुर पट्टी निवासी मनमोहन सिंह की हत्या हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद वह मायके आ गई। कुछ दिन मायके रहने के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो जेठ शेर सिंह व उसके बेटे विकास और ननद आशकली ने उससे मारपीट की। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। मजबूर होकर वह वापस मायके आ गई और दस माह के बच्चे के साथ यही रह रही है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने शेर सिंह, विकास व आशकली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें