खटीमा में उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के संयोजक एवं राज्य आंदोलनकारी शमशाद हुसैन सैफी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कहा कि प्रदेश सरकार राज्य आंदोलनकारियों को मात्र 3100 रुपये पेंशन दे रही है। उन्होंने पेंशन 15 हजार करने और दायित्व धारियों के बढ़े मानदेय और भत्तों पर रोक लगाने की मांग की है।