बाजपुर के बरहैनी जंगलात से सटे हुलसनगंज में बृहस्पतिवार को रात हाथियों के झुंड ने चहल कदमी कर करीब दो एकड़ गेहूं नष्ट कर दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कनस्तर बजाकर और ट्रैक्टरों की लाइट से हाथियों को जंगल की ओर बमुश्किल खदेड़ा। किसानों ने हाथियों से नष्ट हुई गेहूं की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। आरोप है कि गांव हुलसनगंज निवासी संदीप तिवारी के खेत में हाथियों के झुंड गेहूं की फसल रौंद दी। इससे करीब दो एकड़ गेहूं की फसल नष्ट हो गई। किसानों ने घटना की सूचना वन रेंजर की दी है।