रुद्रपुर में जिला अस्पताल सभागार में मंगलवार को अंगदान को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। एम्स नई दिल्ली टीम ने अंगदान से दूसरों को मिलने वाले जीवनदान और इसकी महत्ता के बारे विस्तार से प्रकाश डाला। सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. ललित उप्रेती ने एम्स की टीम के सहयोग से गुर्दे की बीमारी, दिल की बामारी, लीवर और कैंसर आदि जटिल बीमारियों के संबंध में जानकारी दी। कहा कि अंगदान किसी व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरबी वर्मा ने कर्मचारियों से अंगदान करने की अपील की। जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अजयवीर सिंह ने बताया कि गोष्ठी के दौरान उनके साथ ही नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. पीके श्रीवास्तव, ईएनटी सर्जन डॉ. राकेश सिन्हा, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. तनुजा सिन्हा, नर्सिंग अधीक्षक रंजना वालिया, मंजू कैड़ा, फार्मासिस्ट बीएन बेलवाल, आशा खत्री, निर्मला, जामवंती राय ने अंगदान के लिए फार्म भर अपनी सहमति प्रदान की।