रुद्रपुर में रेनबो पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एनआईआईटी के विमल सागर, विनय अस्थाना और गौरव जोशी की संयुक्त टीम ने कक्षा पांच से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए साइबर क्राइम जागरूकता पर कार्यशाला लगाई। इसके साथ ही कक्षा दो से चार तक के छात्र-छात्राओं के लिए लैब इनोवेशन गतिविधि का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य मेलरॉय कैनेथ ने कहा कि सभी को साइबर क्राइम और सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल की जानकारी होनी चाहिए। वहां पर प्रबंधक संजीव कुमार, गीतांजलि मलिक, शीनम चावला, चारु कटारिया, संजय अग्रवाल, ललित मोहन, पूजा राणा, पुष्पा थापा, अर्चना सिंह, पूनम मलिक आदि थे।