रुद्रपुर। नवरात्र के चौथे दिन मां भगवती के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शहर के मंदिरों में नवरात्र के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चौथे दिन रविवार को शहर के दुर्गा मंदिर में पंडित नवीन शास्त्री ने विधि विधान से मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना कराई। इस दौरान भजन कीर्तन कार्यक्रम भी हुआ। दुर्गा मंदिर में पावन ज्योति के दर्शन को भारी संख्या में लोग पहुंचे। वहां संदीप धीर, बबिता ठुकराल, रमन फुटेला, राज रानी, एकता, विक्की आदि थे। वहीं, लक्ष्मी नारायण मंदिर, वैष्णो मंदिर, हरि मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, अटरिया देवी मंदिर, शिव शक्ति मंदिर और वनशक्ति मंदिर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। ब्यूरो