शांतिपुरी। लगातार बारिश और गौला नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के बावजूद अवैध खनन नहीं थम रहा। 15 जून से गौला में रिवर ट्रेनिंग का काम बंद होने के बाद से ही खनन लगातार चल रहा है। माफिया बेखौफ होकर उपखनिज शांतिपुरी मुख्य मार्ग से ले जा रहे हैं। शांतिपुरी नंबर 4 के नया प्लाट, चंद्रपुरी तथा गांधीनगर आदि क्षेत्रों में खनन माफिया गौला नदी तथा नजदीकी खेतों से उपखनिज निकवाया जा रहा है, जिससे राजस्व की भारी हानि के साथ-साथ क्षेत्र की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रहीं हैं।