रुद्रपुर। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी डा. सदानंद दाते ने स्वागत किया। उन्हें पंतनगर एयरपोर्ट पर पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ आनर भी दिया। हरियाणा के राज्यपाल और हरियाणा के तीन मंत्री कालाढूंगी निवासी सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री, भाजपा हरियाणा के पिता के पीपलपानी में शामिल होने के लिए यहां विशेष विमान से पहुंचे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से कालाढूंगी के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल के अलावा कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार वेदी, शिक्षा मंत्री रामविलास और कैबिनेट मंत्री अनिल विज सहित उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य थे। वहां पर सीएमओ डॉ. आरके पांडेय, एडीएम प्रताप सिंह शाह, एयरपोर्ट के अधिकारी पीके उपाध्याय, एसडीएम किच्छा नरेश दुर्गापाल, एसडीएम रुद्रपुर रोहित मीणा, प्रशिक्षु आईएएस नेहा मीणा आदि थे।