रुद्रपुर में कच्ची शराब की भट्ठी तोड़ते आबकारी कर्मी। संवाद
रुद्रपुर। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद आबकारी महकमा एक्शन में आ गया है। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिला आबकारी आयुक्त की अगुवाई में टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र के रायपुर, अमरपुर और अर्जुनपुर में दबिश दी। टीम ने गेहूं के खेतों और नालों के किनारे कच्ची शराब बनाने के लिए लगाई गई 12 भट्ठियां तोड़ीं। टीम के आने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। टीम के पहुंचने पर सभी भट्टियां धधकती पाई गई थीं। आबकारी अधिकारी महेंद्र बिष्ट ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 370 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए। टीम ने 12000 किलो लहन को नष्ट कर दिया। बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों पर आबकारी अधिनियम में चार केस दर्ज किए गए हैं। संवाद