काशीपुर गेंहू के खेत में लगी आग के बाद खेत में पड़ी राख।संवाद
काशीपुर। कुआखेड़ा गांव में बुधवार को दोपहर दो बजे दो किसानों के गेहूं के खेत में आग लग गई। आग लगने का कारण खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों से शॉर्टसर्किट होना बताया जा रहा है। सूचना पर ऊर्जा निगम के जेई अकरम टीम सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन दस्ता भी आग बुझाने पहुंचा।
बताया गया कि ग्राम कुंआखेड़ा निवासी सरबजीत सिंह और करनवीर सिंह के खेत में आग लग गई आग से करीब 12 एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई। खेतों के पास खड़ी करीब 14 एकड़ में लगी फसल को कंबाइन और हेरो की मदद से बचाया गया।