फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में आग लगा रहे दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में क्षेत्र के बिज्टी रोड पर पिंडारी गांव के समीप एक गेहूं की कटी फसल की नरई में आग लगा रहे दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की तो दोनों युवकों ने खुद को ग्राम बघौरी निवासी बताया। जिस पर ग्रामीणों ने तुरंत आग पर काबू पाते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर दलबल के साथ पहुंचे एसआई धीरज वर्मा ने दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की। एसआई धीरज वर्मा ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने बताया कि उनका खेत भी वहीं है। वह अपने खेत में आग लगाने आए थे। वर्मा ने बताया कि युवकों को मौके पर डांट फटकार कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें