फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार इलेवन काशीपुर की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही जिला क्रिकेट लीग में स्टार इलेवन काशीपुर की टीम ने मैच जीत लिया। सोमवार को रामनगर रोड स्थित हाईलेंडर क्रिकेट एकेडमी में स्टार इलेवन काशीपुर और ब्राइट स्टार्ट रेड जसपुर की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्राइट स्टार्ट की टीम ने 25 ओवरों में 119 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में स्टार इलेवन की टीम ने महज 20 ओवरों में निर्धारित लक्ष्य को पार कर मैच जीत लिया। 44 रन और 2 विकेट लेने पर विजय जेठी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। वहां पर एसोसिएशन सचिव दीपक अरोरा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव चौधरी, राजेंद्र सक्सेना, संजय ठाकुर, भारत पंत थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें