सितारगंज में लोस चुनाव में सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 79.37 रहा। इसमें किन्नरों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले में कुल 26 किन्नरों ने वोट दिया, जिसमें गदरपुर के आठ किन्नर शामिल रहे। वहीं, सितारगंज में पांच, रुद्रपुर और खटीमा में चार-चार, जसपुर में दो, काशीपुर, बाजपुर और नानकमत्ता में एक-एक किन्नर ने वोट डाला। किच्छा विधानसभा में किसी भी किन्नर ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया।