फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद संघ के अनिल उपाध्यक्ष व नौशाद महामंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर निगम पार्षद संघ की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। पार्षद डॉ. माजिद चौधरी को संघ का संरक्षक व नौशाद हुसैन को महामंत्री चुना गया है। बृहस्पतिवार को निगम सभागार में पार्षद संघ के अध्यक्ष राजकुमार सेठी की अध्यक्षता में संघ की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें मनोज जग्गा को कार्यकारी अध्यक्ष, फिरोज हुसैन एडवोकेट और संदीप सिंह सोनू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कुमार और एलम सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शाहीन जहां, अनिता कांबोज, मंजू देवी व संतोष देवी महिला उपाध्यक्ष, रवि प्रजापति, देवप्रकाश, कदीर मलिक, कुलवंत सिंह उपमहामंत्री, पिंकी माहेश्वरी, रुबी सैफी, मीनाक्षी सिद्धू व नजमी अंसारी संगठन मंत्री व गुरविंदर सिंह चंडोक को मीडिया सलाहकार चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें