नए पुनर्गठन में खटीमा ब्लॉक में जिपं की छह सीट प्रस्तावित
खटीमा। शासन की ओर से क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत क्षेत्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें आपत्तियों की सुनवाई की तिथि होने पर एडीओ पंचायत शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय रवाना हुए। बीडीओ एनसी उपाध्याय ने बताया कि जिला पंचायत की प्रस्तावित सीटों में फुलैया व मझोला सीट पर कुल तीन आपत्तियां आई थी। इन पर जिले में सुनवाई होगी। जबकि बीडीसी की 40 सीटों में निर्धारित तिथि तक कोई आपत्ति नहीं आई। बीडीओ एनसी उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार तक जिपं और बीडीसी क्षेत्रों में आपत्तियां मांगी गई थी। बताया कि अब तक आठ जिपं सदस्य सीट ब्लाक क्षेत्र में हैं। नए परिसीमन के प्रस्ताव में उमरुखुर्द और बिगराबाग न्याय पंचायत कम हो रही हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत क्षेत्र की सीटों में उमरुखुर्द की दो, खेतलखंडा खाम और अमाऊं का क्षेत्र नगर पालिका के अंतर्गत आ गया है। बीडीसी की पूर्व में भी 40 सीटें थी, अब नए प्रस्ताव में भी चालीस ही हैं।