काशीपुर में पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ काशीपुर की ओर से रविवार को छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। इस दौरान पहलवानों ने पावर लिफ्टिंग के गुर सीखे। मोहल्ला किला मार्केट स्थित पावर हाउस जिम में प्रशिक्षण शिविर सुबह आठ से शुरू हुआ। इसमें काशीपुर और सुल्तानपुर पट्टी के करीब 20 पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में भार उठाकर जोर आजमाइश की। एशियन मेडलिस्ट कोच अमनदीप अरोरा और नेशनल गेम मेडलिस्ट जावेद खान ने बताया कि निशुल्क पावर लिफ्टिंग प्रशिक्षण में पहलवानों को पावर लिफ्टिंग की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देने के बाद सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में महिला, पुरुषों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 26 से 30 सितंबर को लखनऊ में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। वहां अमरदीप अरोरा, घनश्याम सिंह, आरिफ खान, अमन, मानव, मोहम्मद अशरफ, आसिफ अली, शिवा गौतम, कासिम अली आदि थे। ब्यूरो