काशीपुर। बृहस्पतिवार को एसडीओ ग्रामीण प्रकाश शाह ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर मानपुर बिजली घर स्थित अधीक्षण अभियंता राजकुमार के कार्यालय के बाहर बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया गया। इसमें बिजली बिल ठीक करने, मीटर में खराबी को ठीक करने सहित 39 उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया गया। इसके अलावा उपभोक्ताओं को 17 नए संयोजन दिए गए। उन्होंने कहा कि हर महीने के दूसरे सप्ताह के बृहस्पतिवार को शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। वहां पर एसडीओ सुनील कुमार, जेई दीपक शर्मा सहित अनेक थे।